Ravi Kant Singh
द्वारका एक्सप्रेसवे पर तीन कारों से टकराया ट्रॉला, दो घायलों की हालत गंभीर गुरुग्राम, 20 नवंबर। द्वारका एक्सप्रेसवे पर एवीएल-36 सोसाइटी के सामने गुरुवार रात करीब साढ़े दस बजे एक ट्रॉला तीन कारों से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रॉला एक कार को घसीटते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। घायलों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। दो की हालत गंभीर बताई गई है। क्षतिग्रस्त वाहन हटाने के बाद यातायात सामान्य हो गया। पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है।
♡ 0 likes0 comments · 16 views
0Likes0Comments16Views0Interactions
Interactions = likes + comments. Views are total visible impressions, including repeat visits; they are not unique people.
