Ravi Kant Singh
AILET 2027 के आवेदन की तारीख बढ़ी, 13 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन द्वारका सेक्टर-14 स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने AILET 2027 के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 13 नवंबर 2026 रात 11:59 बजे कर दी है। जो उम्मीदवार पहले ही पंजीकरण शुरू कर चुके हैं, वे 14 नवंबर सुबह 8 बजे तक शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन में सुधार का समय 15 नवंबर सुबह 8 बजे तक रहेगा। विश्वविद्यालय ने यह सूचना 11 नवंबर को जारी की है।
♡ 0 likes0 comments · 24 views
0Likes0Comments24Views0Interactions
Interactions = likes + comments. Views are total visible impressions, including repeat visits; they are not unique people.
