छठ पर घर जाने वालों के लिए दिल्ली क्षेत्र से 29 विशेष ट्रेनों का संचालन निर्धारित नई दिल्ली, 12 नवंबर 2026। छठ पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने 12 नवंबर के लिए दिल्ली क्षेत्र और रोहतक से 29 विशेष ट्रेनों का संचालन निर्धारित किया है। इनमें नई दिल्ली और आनंद विहार से सात-सात, शकूरबस्ती और हजरत निजामुद्दीन से पांच-पांच, दिल्ली जंक्शन से तीन तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला और रोहतक से एक-एक ट्रेन शामिल है। उत्तर रेलवे की 11 नवंबर को जारी सूचना के अनुसार, इन सेवाओं के अलावा भीड़ और मांग के आधार पर अनारक्षित विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं।
Interactions = likes + comments. Views are total visible impressions, including repeat visits; they are not unique people.
